नगर निकाय को लूटने वालों के पाप का घड़ा फोड़ दिया... देवेंद्र फडणवीस ने BMC चुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे को घेरा.
शनिवार, 16 अगस्त 2025
Comment
"साप्ताहिक जनता की आवाज"
वृत्त संकलन (नेटवर्क )
१६ अगस्त २०२५
मुबंई :- बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव २०२५ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीएमसी में बदलाव की बात कही और उद्धव ठाकरे की शिवसेना पर निशाना साधा. फडणवीस ने दही हांडी उत्सव में भाग लेकर सुरक्षा बलों की बहादुरी को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि महायुति सरकार ने विकास की शुरुआत की है.
मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (उबाठा) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में बदलाव आसन्न है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति ने नगर निकाय को लूटने वालों के पाप का घड़ा फोड़ दिया है.
नगर निकाय को लूटने वालों के पाप का घड़ा फोड़ दिया... फडणवीस ने ठाकरे को घेरा
देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना पर हमला बोला. फाइल फोटो
फडणवीस ने शहर में दही हांडी समारोह में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा कि महायुति सरकार ने शहर में विकास की शुरुआत की है. उन्होंने कहा, “महानगरपालिका में बदलाव का समय सन्निकट है. हमने इसे लूटने वालों के पाप की ‘हांडी’ तोड़ दी है और विकास की हांडी शुरू कर दी है.”
0 Response to "नगर निकाय को लूटने वालों के पाप का घड़ा फोड़ दिया... देवेंद्र फडणवीस ने BMC चुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे को घेरा."
एक टिप्पणी भेजें