चुनाव आयोग ने दोहरी वोटर आईडी मामले में सांसद वीणा देवी और MLC दिनेश प्रसाद सिंह को नोटिस भेजा.
गुरुवार, 14 अगस्त 2025
Comment
• पटना (बिहार) : तेजस्वी यादव के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने एलजेपी सांसद वीणा देवी और जदयू एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह को ‘दोहरी वोटर आईडी’ मामले में नोटिस भेजा है.
• आयोग ने 16 अगस्त तक जवाब मांगा है. तेजस्वी ने दावा किया कि दोनों के नाम अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में दर्ज हैं और इसे चुनावी धांधली बताया.
"साप्ताहिक जनता की आवाज"
न्यू ज नेटवर्क
न्यू दिल्ली /पटणा :- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दावों के बाद चुनाव आयोग ने सांसद वीणा देवी और एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह को नोटिस भेजा है. चुनाव आयोग ने वीणा देवी और दिनेश प्रसाद सिंह से १६ अगस्त तक ‘दोहरी वोटर आईडी’ को लेकर जवाब मांगा है.
चुनाव आयोग ने क्या कहा ?
चुनाव आयोग ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) की सांसद वीणा देवी को भेजे नोटिस में लिखा, “आपका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण,२०२५ के दौरान प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दो अलग-अलग ईपिक कार्ड के साथ अंकित है. इस संबंध में १६ अगस्त शाम ५ बजे तक निश्चित रूप से अपना जवाब दें.”
तेजस्वी यादव ने किया था खुलासा
इससे पहले, तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची के हवाले से खुलासा किया कि वीणा देवी का नाम ९८-साहेबगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथ नंबर ३२५ (ईपिक आईडी- यूटीओ ११३४५४३) और ९४-मुजफ्फरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथ नंबर ३७१ (ईपिक आईडी- जीएसबी१०३७८९४) पर दर्ज है. इसी तरह चुनाव आयोग ने संसद विना देवी के पती और जग के एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह से दोहरी वोटर आयडी को लैकर जवाब मांगा है तेजस्वी यादवने दावा किया की इनके (दिनेश प्रसाद सिंह ) दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मे दो अलग-अलग वोटर आयडी नंबर है.
दिनेश प्रसाद सिंह से मांगा जवाब
इसी तरह, चुनाव आयोग ने सांसद वीणा देवी के पति और जदयू के एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह से दोहरी वोटर आईडी को लेकर जवाब मांगा है. तेजस्वी यादव ने दावा किया कि इनके (दिनेश प्रसाद सिंह) दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोटर आईडी नंबर हैं.
बिहार SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ६५ लाख नाम हटाने की पूरी सूची होगी सार्वजनिक
तेजस्वी यादव ने किया सवाल
तेजस्वी यादव ने सवाल करते हुए कहा, “क्या यह चुनाव आयोग की तरफ से एनडीए को जिताने के लिए की गई चुनावी धांधली नहीं है? क्या चुनाव आयोग एसआईआर में की जा रही अपनी गड़बड़ियों और गलतियों को स्वीकार करेगा?”
संबंधित खबर
विधानसभा चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव? तेजस्वी का लिया आशीर्वाद, SIR पर कह दी ये बड़ी बात
विधानसभा चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव? तेजस्वी का लिया आशीर्वाद, SIR पर कह दी ये बड़ी बात
बिहर राजकिय कै राहुल गांधी के दौरे पर BJP का हमला, कांग्रेस-राजद पर साधा निशाना.
0 Response to "चुनाव आयोग ने दोहरी वोटर आईडी मामले में सांसद वीणा देवी और MLC दिनेश प्रसाद सिंह को नोटिस भेजा."
एक टिप्पणी भेजें