-->
आज अमरावती मनपा चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि.

आज अमरावती मनपा चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि.


• कल ३१ दिसंबर से होगी दस्तावेजों की पडताल.

"साप्ताहिक जनता की आवाज" 
 वुत्तपत्र प्रतिनिधी 

अमरावती : - अमरावती महानगरपालिका की सार्वत्रिक चुनाव प्रक्रिया २०२५-२६ के तहत उम्मीदवारों के नामांकन का चरण अंतिम दौर में पहुंच गया है. निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि आज मंगलवार, ३० दिसंबर २०२५ को दोपहर ३ बजे तक निर्धारित की गई है. पश्चात प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) बुधवार, ३१

दिसंबर २०२५ को सुबह ११ बजे से संबंधित निर्वाचन निर्णय अधिकारी की अध्यक्षता में की जाएगी.

बता दें कि, चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में अपने नामांकन पत्र संबंधित निर्वाचन निर्णय अधिकारी

के समक्ष समयसीमा के भीतर प्रस्तुत करना अनिवार्य है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद दाखिल नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. प्रशासन ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया है तथा सभी उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और नागरिकों से चुनावी आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने की अपील की है. चुनाव के आगामी चरणों की जानकारी समय-समय पर आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी.

0 Response to "आज अमरावती मनपा चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article