-->
श्रमिकों के पाल्यों को मिलेगी छात्रवृत्ति आवेदन आमंत्रित.

श्रमिकों के पाल्यों को मिलेगी छात्रवृत्ति आवेदन आमंत्रित.



"साप्ताहिक जनता की आवाज
         न्यूज नेटवर्क 

तुमसर :- तुमसर तहसील के बीड़ी श्रमिक तथा

खदान क्षेत्रों में कार्यरत कामगारों के बच्चों को राज्य सरकार की योजना के तहत शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए शैक्षणिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. इसके लिए इच्छुकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. विभाग के सूत्रों ने बताया, योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है. इस योजना के अंतर्गत कक्षा एक से लेकर व्यावसायिक पाठ्यक्रमों जैसे बीई, एमबीबीएस, एमबीए आदि में अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी.

इसमें लाभार्थियों को एक हजार रु. से 25 हजार रु. प्रतिवर्ष तक निर्धारित सीमा में सहायता राशि प्रदान की जाएगी. इच्छुक विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. प्री-मैट्रिक विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तथा पोस्ट-मैट्रिक विद्यार्थियों के लिए 31 अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है. अधिक जानकारी के लिए श्रम कल्याण संगठन द्वारा संचालित नजदीकी औषधालय / चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है.

0 Response to "श्रमिकों के पाल्यों को मिलेगी छात्रवृत्ति आवेदन आमंत्रित."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article