बिलासपुर में गणेश भाऊ पारधी को मिला राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार.
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Comment
• राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्रीय राज्यमंत्री, सांसदों, विधायकों सहित हजारों कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति.
साप्ताहिक
"जनता की आवाज" न्यूज नेटवर्क
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के युवा सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता गणेश भाऊ पारधी को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य व्यक्तियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
गणेश भाऊ पारधी राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), गोंदिया के जिलाध्यक्ष तथा अखिल भारतीय ओबीसी बहुजन महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वे सामाजिक कार्यों, जनहित एवं ओबीसी समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार श्री तोखन साहू, जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, बिलासपुर के पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री अमर अग्रवाल, विधायक श्री धर्मजीत सिंह, विधायक श्री सुशांत शुक्ला, बिलासपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती पूजा विधानी, महाराष्ट्र के पूर्व सांसद डॉ. खुशाल बोपचे, विधायक श्री दिलीप लहरिया एवं विधायक श्री अटल श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति के बीच गणेश भाऊ पारधी ने राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार स्वीकार किया।
कार्यक्रम के आमंत्रकों में प्रधान संपादक श्री तुषार गायकवाड़, राष्ट्रीय प्रभारी श्री ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय उपसंपादक श्री विजय राम आजाद, छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री कमलेश लल्हाने, संचालक श्री गौतम बालबिन्द्रे, मार्केटिंग प्रमुख श्री अजय वाहने तथा रायपुर के संगठन प्रभारी श्री स्वराज मैथाम शामिल रहे।
राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार प्राप्त करना गणेश भाऊ पारधी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि रही। यह सम्मान सामाजिक सेवा, जनहित एवं समाज के अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने की उनकी प्रतिबद्धता को नई प्रेरणा प्रदान करेगा।
गणेश भाऊ पारधी को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार मिलने पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
0 Response to " बिलासपुर में गणेश भाऊ पारधी को मिला राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार."
एक टिप्पणी भेजें