समृद्धि महामार्ग पर हुआ हादसा तुमसर के युवक की मृत्यु.
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Comment
• ओवरटेक के प्रयास में लोहे के डिवाइडर से टकराई निजी बस, चार यात्री घायल.
सुनिल जायस्वाल
साप्ताहिक "जनता की आवाज"
भंडारा/तुमसर :- समृद्धि महामार्ग के मुंबई कॉरिडोर पर मेहकर के पास मंगलवार मध्यरात्रि करीब 12.30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में तुमसर निवासी 29 वर्षीय गौरव शरदचंद्र पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के। प्रयास में ट्रैवल्स की उससे टक्कर हो गई। इसके बाद चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और ट्रैवल्स सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर से टकराकर दो डिवाइडरों के बीच जा घुसी।
जानकारी के अनुसार, ट्रैवल्स क्रमांक एमएच 09 जीजे 7315 नागपुर से मुंबई की ओर जा रही थी। समृद्धि महामार्ग के मुंबई कॉरिडोर पर चैनल क्रमांक 296.05 (मेहकर पुलिस थाना क्षेत्र) में चालक शिवानंद हांचिनायटी (35), निवासी नागपुर, सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ट्रैवल्स ट्रैवल्स की सामने वाले वाहन से टक्कर हो गई।
नियंत्रण छूटने से वाहन लोहे के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान गौरव पांडे बस के बाईं ओर से बाहर जा गिरे, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना 24 नवंबर की रात 12.37 बजे सीआरओ छत्रपति संभाजीनगर से फोन के जरिए समृद्धि महामार्ग पुलिस को मिली।
सूचना मिलते ही वाकी समृद्धि महामार्ग उपकेंद्र के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए पुलिस दल रात 12.47 बजे मौके पर पहुंचा। चारों घायलों को सरकारी एंबुलेंस से मेहकर ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया।
0 Response to "समृद्धि महामार्ग पर हुआ हादसा तुमसर के युवक की मृत्यु."
एक टिप्पणी भेजें