मप्र में 1696 पते ऐसे, जहां एक घर में 100-100 वोटर रजिस्टर्डअब फर्जी नामों का वेरिफिकेशन होगा !
गुरुवार, 14 अगस्त 2025
Comment
संजीव भाबोंरे
."साप्ताहिक जनता की आवाज"
भोपाल :-बिहार की वोटर लिस्ट रिवीजन पर उठे विवाद के बीच मध्यप्रदेश में भी चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 1,696 पते ऐसे मिले हैं, जहां एक ही घर में 50 से ज्यादा वोटर रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 917 पते नगरीय निकाय क्षेत्रों में हैं, जबकि बाकी पंचायतों से जुड़े हैं। यह गड़बड़ी तब उजागर हुई जब उपचुनाव की तैयारी के चलते राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का डेटा अपडेट करवाया। एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमपीएसईडीसी) के सॉफ्टवेयर से जब मतदाता सूचियों का मिलान हुआ तो ये पते चिह्नित हुए। 000 बुरहानपुर.
चंबल में सर्वाधिक फर्जीवाड़ा... निगमों में ग्वालियर
7.95 लाख पते ऐसे हैं, जिनमें 20 वोटर तक दर्ज पते 11 से 20 वोटर 7,95,545 21 से 30 वोटर 67,741 31 से 40 वोटर 9,533 41 से 50 बोटर 2,354 50 से अधिक वोट 1,696 हर जगह गड़बड़ी मंदसौर, सीहोर,श्योपुर, जौरा,दतिया, डबरा, अशोकनगर, भी तय संख्या से ज्यादा मतदाता मकरोनिया आदि में
पंचायत व ब्लॉक में भिंड, अंबाह, पोरसा, जौरा, सलबगढ़, कैलारस, गोहद, पहाड़गढ़ जैसे चंबल क्षेत्र के ब्लॉक शामिल हैं। तामिया, लटेरी, फंदा, बैरसिया,
इंदौर निगम फर्जीवाड़े में दूसरे, भोपाल तीसरे पर नगरीय निकाय क्षेत्र पते ग्वालियर नगर निगम 16,426 संदिग्ध पते इंदौर नगर निगम 15,293 भोपाल नगर निगम 13,122 जबलपुर नगर निगम 9,622 उज्जैन नगर निगम 5,472 सतना 2,642 खंडवा 2,352 / 3,975
भोपाल में 81 पते ऐसे भी हैं, जहां 50 से अधिक वोटर रजिस्टर है.
0 Response to "मप्र में 1696 पते ऐसे, जहां एक घर में 100-100 वोटर रजिस्टर्डअब फर्जी नामों का वेरिफिकेशन होगा !"
एक टिप्पणी भेजें