चुनाव आयोग के खिलाफ पक्की गोलियां खेलने में जुटे राहुल गांधी, 'डेड लोगों' के साथ चाय पीने के मायने समझिए!• राहुल गांधी पदयात्रा बिहार
शनिवार, 16 अगस्त 2025
Comment
"साप्ताहिक जनता की आवाज"
न्यूज नेटवर्क
१५ अगस्त २०२५
न्यु दिल्ली/पटणा :- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों की ओर से अपनी- अपनी तैयारी को चौकस किया जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का लगातार बिहार पर फोकस करना। खास तौर पर जब से चुनाव आयोग की तरफ से गहन मतदाता पुनरीक्षण का काम किया गया है। उसके बाद से राहुल गांधी लगातार बिहार पर फोकस कर रहे हैं।
बिहार में १७ अगस्त को अपनी 'वोट अधिकार यात्रा' से पहले, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि उन्हें "मृत लोगों के साथ चाय पीने का एक अनूठा अनुभव" हुआ और उन्होंने इस अवसर के लिए 'चुनाव आयोग को धन्यवाद' दिया। बिहार के सात व्यक्तियों के एक समूह ने दिल्ली में गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की और अपना अनुभव साझा किया कि कैसे उन्हें चुनाव आयोग द्वारा 'मृत' घोषित कर दिया गया और उनके नाम चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के हिस्से के रूप में 1 अगस्त को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची से हटा दिए गए।
"राहुल गांधी पदयात्रा एक अनूठा अनुभव "
एक्स पर बताया अनुभव
राहुल गांधी ने अपना अनुभव शेयर करते हुए एक्स पर लिखा। ज़िंदगी में कई दिलचस्प अनुभव हुए हैं, लेकिन मुझे कभी 'मृत लोगों' के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला। इस अनोखे अनुभव के लिए, चुनाव आयोग को धन्यवाद! कांग्रेस के एक बयान में 'मृत मतदाताओं' की पहचान रामइकबाल रे, हरेंद्र रे, लालमुनि देवी, वचिया देवी, लालवती देवी, पुनम कुमारी और मुन्ना कुमार के रूप में की गई है - ये सभी बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर से हैं। पार्टी के बयान में कहा गया है कि एसआईआर के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बावजूद उन्हें मतदाता सूची से हटा दिया गया है।
0 Response to "चुनाव आयोग के खिलाफ पक्की गोलियां खेलने में जुटे राहुल गांधी, 'डेड लोगों' के साथ चाय पीने के मायने समझिए!• राहुल गांधी पदयात्रा बिहार "
एक टिप्पणी भेजें