-->
 सीनियर फिल्म एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के हाथों जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन महाराष्ट्र राज्य कमिटी का नए साल 2026 कैलेंडर का लोकार्पण।

सीनियर फिल्म एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के हाथों जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन महाराष्ट्र राज्य कमिटी का नए साल 2026 कैलेंडर का लोकार्पण।

  • पूनम ढिल्लों और चंद्रप्रकाश ठाकुर का हंसराज कनौजिया ने शॉल और गुलदस्ते देकर स्वागत किया।



मुंबई :सीनियर फिल्म एक्ट्रेस और सिने एंड टीवी एक्ट्रेस / एसोसिएशन (CINTAA) की नेशनल प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों ने बुधवार, 8 जनवरी, 2026 को मुंबई के अंधेरी वेस्ट में CINTAA टावर ऑफिस में जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन महाराष्ट्र राज्य कमिटी का नए साल  2026 का कैलेंडर लॉन्च किया। 

    इस मौके पर सीनियर फिल्म एक्ट्रेस एंड सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स, एसोसिएशन (CINTAA) निर्वाचित कार्यकारिणी समिति सदस्य चन्द्रप्रकाश ठाकुर, साथ ही जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन महाराष्ट्र स्टेट कमेटी के प्रेसिडेंट हंसराज कनौजिया, जनरल सेक्रेटरी अर्जुन कांबले, कोषाध्यक्ष संजय कांबले, वाइस प्रेसिडेंट अनिल सिंह, सेक्रेटरी नीलेश हाटे, जॉइंट कोषाध्यक्ष सरदार उत्तम सिंह, एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य रमाकांत मुंडे, नईम शेख, भोलानाथ शर्मा, भालचंद्र नेमाने, दिनेश परेशा और कई अन्य पत्रकार सदस्य मौजूद थे। 

    इस मौके पर सीनियर फिल्म एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन महाराष्ट्र स्टेट कमेटी का न्यू ईयर 2026 कैलेंडर लॉन्च करते हुए कहा,मुझे बहुत खुशी है कि मैं आज नए साल की शुरुआत में जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन का न्यू ईयर कैलेंडर लॉन्च कर रही हूँ। 

    इसके लिए मैं जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन की पूरी कमेटी को दिल से नए साल की शुभकामनाएं और बधाई देती हूँ। इस मौके पर सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) निर्वाचित कार्यकारिणी समिति सदस्य चंद्रप्रकाश ठाकुर ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज के समय में  CINTAA एसोसिएशन की काफी सदस्य लिगामेंट की समस्या से जूझ रही हैं, लेकिन अभी तक इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कोई ठोस कदम या नियमों का प्रावधान नहीं किया गया है।



पूनम ढिल्लों ने बातचीत के दौरान कहा कि आज मीडिया से बात करके उनका दिल हल्का हो गया है, क्योंकि मीडिया एक पावरफुल माध्यम है जो उनकी आवाज़ को पूरे महाराष्ट्र और पूरे देश में फैलाता है। उन्होंने बताया कि सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) से जुड़ी कई ऐक्ट्रिसओ को लिगामेंट की समस्या हो रही है, जिस पर गंभीरता से ध्यान देने और जल्द समाधान की ज़रूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मीडिया इन मुद्दों को सुलझाने में मदद करने के लिए उनकी आवाज़ को और आगे बढ़ाएगा ताकि इन फिल्म  ऐक्ट्रिसओ को ज़रूरी मदद मिल सके।

0 Response to " सीनियर फिल्म एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के हाथों जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन महाराष्ट्र राज्य कमिटी का नए साल 2026 कैलेंडर का लोकार्पण।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article