-->
गोंदिया में अल्पसंख्यक समाज की छात्राओं के लिए शासकीय छात्रावास की मांग.

गोंदिया में अल्पसंख्यक समाज की छात्राओं के लिए शासकीय छात्रावास की मांग.



नरेंद्र मेश्राम 
"साप्ताहिक जनता की आवाज" 

गोंदिया :- अल्पसंख्यक समाज की उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं की समस्याओं को लेकर NSUI गोंदिया के मा.जिला अध्यक्ष अमन तिगाला, जिला उपाध्यक्ष राहुल बावनथडे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी, गोंदिया से भेंट कर औपचारिक निवेदन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने निवेदन में बताया कि गोंदिया जिले की अल्पसंख्यक छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए नागपुर व अन्य शहरों में जाना पड़ता है, जहाँ सुरक्षित आवास की कमी और आर्थिक कठिनाइयों के कारण अनेक छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं।

NSUI मा.जिला अध्यक्ष अमन तिगाला ने कहा कि "महाराष्ट्र शासन की अल्पसंख्यक समाजातील उच्च शिक्षण घेणाऱ्या विद्यार्थिनींसाठी वसतिगृह योजना" के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों में छात्रावास निर्माण का प्रावधान है। आवश्यकता एवं जनहित को देखते हुए गोंदिया जिले में भी अल्पसंख्यक छात्राओं के लिए शासकीय छात्रावास स्वीकृत किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने मांग की कि गोंदिया जिले की वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता-आधारित प्रस्ताव शीघ्र अल्पसंख्यक विकास विभाग, महाराष्ट्र शासन को भेजा जाए, जिससे छात्राओं को सुरक्षित आवास सुविधा मिल सके और उनका शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित हो।

जिलाधिकारी महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और नियमानुसार उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

0 Response to "गोंदिया में अल्पसंख्यक समाज की छात्राओं के लिए शासकीय छात्रावास की मांग."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article