-->
ऐप्सटिन फाइल का मामला बताता है कि भारत ही नहीं तो सारी दुनिया के दुराचारी तत्व मिलकर शैतानी पूंजीवाद लादने की साजिशे कर रहे हैं...गोपाल ऋषिकर भारती.

ऐप्सटिन फाइल का मामला बताता है कि भारत ही नहीं तो सारी दुनिया के दुराचारी तत्व मिलकर शैतानी पूंजीवाद लादने की साजिशे कर रहे हैं...गोपाल ऋषिकर भारती.



संजीव भांबोरे 
"साप्ताहिक जनता की आवाज"
 
कोरबा :- राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के घटक संगठन मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा द्वारा बालको नगर मूलनिवासी कार्यालय प्रांगण में संवैधानिक भारत राष्ट्र नवनिर्माण अभियान के अंतर्गत संविधान सुरक्षा सत्संग का आयोजन दिनांक 15/02/2026 को किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती के साथ अन्य वक्ता और पदाधिकारियों में मोर्चा के जिला संयोजक क्रांति कुमार साव,केंद्रीय सचिव सुनील सुना,जिला उपाध्यक्ष प्यारेदास महंत,संभागीय संगठन सचिव निर्मलचंद कसार,संभागीय उपाध्यक्ष रूपा महिलांगे ,सदस्य विमला सारथी,जिला महिला उपाध्यक्ष उमेदा साव,जिला महासचिव नीलम जांगड़े,संगमनगर दूसरों अध्यक्ष सरस्वती गोंड,उपाध्यक्ष अंजलि जांगड़े,परसा भांठा उपाध्यक्ष कृष्णानंद नवरंगे, सदस्य श्यामलाल ,सचिव सुनीता पटेल,सदस्य शांति गुप्ता,संगठन सचिव गंगा यादव के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता गोपाल ऋषिकर भारती ने कहा कि भारत देश में धर्म की आड़ लेकर चल रहे जातिय पूंजीवाद, लिंगभेद और छुआछूत के कारण ही भारत देश को मुट्ठी भर विदेशियों के गुलाम होना पड़ा था।आज जब हमारे देश ने अंग्रेजों से आजादी छीनकर भारत का समतामूलक संविधान लागू करवा दिया तो फिर से विदेशी ताकतें मिलकर भारत देश को गुलाम और लाचार बनाने की गहरी साजिशे करते जा रहे हैं। हाल ही में एक यहूदी पूंजीवादी नाबालिक लड़कियों का दुराचारी तस्कर जेफरी एपस्टिन भारत सहित सारी दुनिया के बड़े बड़े ताकतवर दुराचारी नेताओं को अपने दुराचार के मोह में फंसाकर उनको ब्लैकमेल करके सारी दुनिया पर शैतानी पूंजीवाद लादने की साजिशे कर रहा था।इनके इस खतरनाक साजिश में भारत के प्रधान मंत्री सहित कई मंत्री और बड़े नेताओं के नाम आ रहे हैं।विदेशों के कई नेताओं द्वारा नैतिकता के आधार पर स्थिपे दिए जा रहे हैं किन्तु भारत देश की सत्ता पर काबिज नेतागणों पर जरा भी नैतिकता दिखाई ना पड़ना बताता है कि भारत देश में अब सत्य धर्म और नैतिकता पर भी शैतानियत का कब्जा हो चुका है।देश की संसद भवन में विपक्ष द्वारा यह कहना कि देश के प्रधान मंत्री ने देश को भारत माता को बेच दिया ।इससे बड़ी शर्म की बात क्या हो सकती है।किंतु कोई कुछ भी कहे सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता दिखाई देता है।इसका साफ मतलब है कि तेजी से हो रहे नजीकरण के कारण देश की जनता को फिर से जातीयपूंजीवाद का गुलाम बनाया जा रहा है। इस जातीय पूंजीवाद को जड़ से खत्म करने का सही वक्त आ चुका है।इसके लिए मानव मानव एक समान वाले संतों के रास्ते सबको चलना होगा।केंद्रीय सचिव सुनील सुना ने भारत के संविधान की शिक्षा को घर घर में स्थापित करने के लिए मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के साथ सबको तन मन धन लगाकर जुड़ना ही होगा।भारत का संविधान ही अब हम सबका आखिरी भगवान है।इसी में गीता बाईबल,वेद,कुरान और सारी दुनिया के ग्रंथों का सार तत्व समाहित है।

0 Response to "ऐप्सटिन फाइल का मामला बताता है कि भारत ही नहीं तो सारी दुनिया के दुराचारी तत्व मिलकर शैतानी पूंजीवाद लादने की साजिशे कर रहे हैं...गोपाल ऋषिकर भारती."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article