मिर्ची केंद्र के दीवानजी पर जानलेवा हमला.
शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Comment
.
"साप्ताहिक जनता की आवाज"
वुत्तपत्र प्रतिनिधी
भंडारा :- जिले के अड्याल पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले चकारा क्षेत्र में एक मिर्ची केंद्र के दीवानजी पर अज्ञात बदमाशों की ओर से जानलेवा हमला किया गया. इस हमले में दीवानजी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. घायल दीवानजी नाम विश्वास डोंगरे है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के बालाघाट के निवासी हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार विश्वास डोंगरे पिछले कुछ समय से चकारा स्थित मिर्ची केंद्र पर दीवानजी के रूप में कार्यरत हैं. बुधवार की का
रात करीब 9 बजे जब पूरे इलाके में सन्नाटा था, तब अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि मिर्ची केंद्र पर बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वहां काफी अंधेरा था, जिसका फायदा उठाकर हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया. हैरान करने वाली बात यह है कि घायल विश्वास डोंगरे रात भर खून से लथपथ हालत में वहीं पड़े रहे. घटना का खुलासा गुरुवार सुबह तब हुआ जब रोजाना की तरह महिला मजदूर मिर्ची तोड़ने के काम के लिए केंद्र पर पहुंचीं. वहां पहुंचने पर उन्होंने डोंगरे को पलंग पर रक्ताश्रय में तड़पते हुए देखा.
अंधेरे में आरोपियों ने किया हमला
महिलाओं की ओर से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि रात के अंधेरे में कुछ अज्ञात लोगों ने आकर उन्हें बेरहमी से पीटा, लेकिन अंधेरे के कारण वे किसी का चेहरा नहीं देख सके. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. डोंगरे के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. उन्हें तत्काल उपचार के लिए भंडारा के जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अड्याल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
0 Response to "मिर्ची केंद्र के दीवानजी पर जानलेवा हमला."
एक टिप्पणी भेजें