सांसद डॉ. प्रशांत पडोले की कार को ट्रक की टक्कर; एयरबैग्स ने बचाई जान.
सोमवार, 30 मार्च 2026
Comment
"साप्ताहिक जनता की आवाज"
न्युज नेटवर्क
नागपुर/भंडारा :- भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ.
प्रशांत पडोळे की कार का आज सुबह (ता. 30) नागपुर-भंडारा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में सांसद डॉ. पडोले और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. पडोले आज सुबह भंडारा से नागपुर की ओर जा रहे थे। उन्हें संसद सत्र के लिए नागपुर से दिल्ली रवाना होना था। इसी दौरान नागपुर के पास वदोटा इलाके में हल्दीराम कंपनी के सामने उनकी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर काफी भीषण थी, लेकिन गाड़ी में लगे एयरबैग्स खुलने से बड़ा हादसा टल गया और सभी की जान बच गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी हाईवे पर डॉ. पडोले के साथ यह तीसरी बार दुर्घटना हुई है। घटना की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में चिंता का माहौल बन गया था, लेकिन उनके सुरक्षित होने की जानकारी मिलते ही सभी ने राहत की सांस ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0 Response to "सांसद डॉ. प्रशांत पडोले की कार को ट्रक की टक्कर; एयरबैग्स ने बचाई जान."
एक टिप्पणी भेजें