-->
ओबीसी सहित सभी की जातिवार जनगणना करें...

ओबीसी सहित सभी की जातिवार जनगणना करें...



• मौदा जिल्हा-नागपूर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.

"साप्ताहिक जनता की आवाज
"संवाददाता.

 मौदा :- ओबीसी जनमोर्चा के नेतृत्व में तहसील कार्यालय मौदा के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन तहसीलदार दत्तात्रय निंबालकर को सौंपा गया, जिसमें वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित जनगणना में ओबीसी सहित सभी जातियों की जातिवार गणना सुनिश्चित करने की मांग की गई. ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जातिवार जनगणना सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा संसाधनों के न्यायसंगत वितरण के लिए अत्यंत आवश्यक है. यह केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों की वास्तविक सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति का आकलन करने का महत्वपूर्ण माध्यम है.

जनमोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि 1

जनवरी 2026 को जारी राजपत्र के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से जनगणना का प्रथम चरण, अर्थात् गृह सूचीकरण, प्रारंभहो चुका है. किंतु जनगणना की प्रश्नावली में परिवार प्रमुख की जाति के संदर्भ में केवल अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं "अन्य" जैसे विकल्प ही प्रदान किए गए हैं. ओबीसी वर्ग के लिए पृथक श्रेणी का प्रावधान न होने के कारण उन्हें "अन्य" वर्ग

में सम्मिलित किया जा रहा है. उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था से ओबीसी वर्ग की वास्तविक जनसंख्या, उनकी शैक्षणिक स्थिति एवं आर्थिक परिस्थिति का सही आकलन संभव नहीं हो सकेगा. ज्ञापन में यह भी रेखांकित किया गया कि वर्ष 1931 के पश्चात देश में समग्र जातिवार जनगणना नहीं हुई है तथा स्वतंत्रता के बाद केवल अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति

वर्गों की ही गणना की जाती रही है. ओबीसी जनमोर्चा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आगामी जनगणना में ओबीसी सहित सभी जातियों की पृथक एवं विस्तृत गणना नहीं की गई, तो वे इस प्रक्रिया का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे. इस अवसर पर ओबीसी जनमोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीश वाडिभस्मे के साथ पूर्व नायब तहसीलदार रमेश वाघाले, राजू खवसकर, तुलशीराम बसेशंकर, किशोर बोरकर, राजकुमार गेडाम, राजेंद्र वासनिक, विजय मेहर, भगवान मेश्राम, बंडू महाले, कुलदीप लोणारे, लापक ग्राम पंचायत के सरपंच योगेश गोंगले, डॉ. दीपंकर नगराले, सागर बावणे, अशोक मेश्राम, संदीप सूर्यवंशी, विघ्नेश्वर कुर्जेकर, मधुकर कालबांडे, विनोद कानफाले, भाऊराव पाटिल, विजय शेंडे, बाबूलाल गजभिये, मधुकर कांबले, प्रकाश गजभिये सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

0 Response to "ओबीसी सहित सभी की जातिवार जनगणना करें..."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article