गारपीट और बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता.
गुरुवार, 7 मई 2026
Comment
संजीव भांबोरे
"साप्ताहिक जनता की आवाज"
गोंदिया :- जिले में हाल ही में हुई गारपीट और तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश ने किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई गांवों में धान, मक्का सहित अन्य फसलें पूरी तरह जमीन पर गिर गई हैं, जिससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लेने के लिए गणेश पारधी (जिल्हा अध्यक्ष, राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस पार्टी श. प., गोंदिया) ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और खेतों में जाकर नुकसान का निरीक्षण किया।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पंचनामा कर उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें इस संकट से उबरने में सहायता मिल सके।
इस अवसर पर गणेश पारधी ने कहा कि,
“किसानों को तत्काल मुआवजा मिलना चाहिए, ।”
0 Response to "गारपीट और बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता."
एक टिप्पणी भेजें