तुमसर की कोचिंग क्लासेस में भी सुरक्षा पर सवाल अभिभावकों की चिंता बढ़ी.
गुरुवार, 25 जून 2026
Comment
दिगंबर देशभ्रतार
"साप्ताहिक जनता की आवाज"
भंडारा/तुमसर :- लखनऊ में छात्रों की मौत की दर्दनाक घटना के बाद अब तुमसर शहर में कोचिंग संस्थाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर में संचालित कोचिंग क्लासेस सुरक्षित हैं या नहीं, उनका फायर ऑडिट हुआ है या नहीं, इसको लेकर अभिभावकों और नागरिकों में चिंता बढ़ती जा रही है। शहर में कितने कोचिंग क्लासेस चल रहे इसकी जानकारी नगर परिषद प्रशासन के पास नहीं है। स्पर्धा परीक्षा और शालेय शिक्षा के लगभग 12 से 15 कोचिंग क्लासेस शुरू होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। प्रतिस्पर्धा के बढ़ते दौर में बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग क्लासेस का सहारा ले रहे हैं, किंतु इन संस्थानों
फायर ऑडिट पर भी सवाल : प्रत्येक वर्ष व्यवसायी इमारतों का फायर आडिट करना जरूरी है। इसे लेकर नगर परिषद प्रशासन सूचना प्रकाशित करती है। लेकिन अग्निशमन प्रणाली नहीं लगाने वाले इमारत मालिकों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती। जिससे अनहोनी होने का खतरा बना रहता है।
में सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। नगर परिषद के माध्यम से ऐसी इमारतों का आडिट होता है। लेकिन कई कोचिंग क्लासेस की इमारतों में अग्निशमन यंत्र से नहीं है।
सुरक्षा व्यवस्था व फायर ऑडिट की होगी जांच.
'शहर के कोचिंग क्लासेस की सुरक्षा व्यवस्था और फायर ऑडिट की स्थिति की जांच की जाएगी, जहां कमी पाई जाएगी, वहां आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।'
मंगेश वासेकर,
प्रभारी मुख्याधिकारी,
नगर परिषद तुमसर
0 Response to "तुमसर की कोचिंग क्लासेस में भी सुरक्षा पर सवाल अभिभावकों की चिंता बढ़ी."
एक टिप्पणी भेजें