अनमोल कोछर को जनरल मेडिसीन में एम. डी. की उपाधि.
शनिवार, 13 जून 2026
Comment
हर्षवर्धन देशभ्रतार
"साप्ताहिक जनता की आवाज"
तुमसर :- यहां के युवा चिकित्सक डॉ.अनमोल कोछर को जनरल मेडिसीन विषय में एम. डी. की उपाधि प्रदान की गई. बेंगलुरु स्थित रामैया यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज में कुलाधिपति डॉ. एम. आर. जयराम की अध्यक्षता तथा न्यूयॉर्क (अमेरिका) के दि माउंट सिनाई हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ. डेविड एल. राइख के आतिथ्य में आयोजित दसवें वार्षिक दीक्षांत समारोह में उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई.
तुमसर के प्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष कोछर के बेटे डॉ. अनमोल कोछर वर्तमान में कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल, नई मुंबई के क्रिटिकल केयर एवं आईसीयू विभाग में कार्यरत हैं, जहां वे गंभीर रूप से बीमार मरीजों के उपचार एवं गहन चिकित्सा के क्षेत्र में उन्नत अनुभव प्राप्त कर रहे हैं. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार निकट भविष्य में वे तुमसर के कोछर नर्सिंग होम से जुड़कर इंटरनल मेडिसीन एवं क्रिटिकल केयर सेवाओं के माध्यम से क्षेत्रवासियों को आधुनिक और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएंगे.
डॉ. अनमोल कोछर की यह उपलब्धि समूचे तुमसर एवं आसपास के क्षेत्र के लिए भी इस सफलता का श्रेय डॉ. अनमोल कोछर ने अपने माता-पिता, शिक्षकों, मार्गदर्शकों, सहकर्मियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों को दिया. उनके अनेक चाहनेवालों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. अनमोल कोछर अपनी विशेषज्ञता, सेवा भावना एवं मानवीय दृष्टिकोण के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देते हुए समाज सेवा की इस गौरवशाली परंपरा को और आगे बढ़ाएंगे
0 Response to "अनमोल कोछर को जनरल मेडिसीन में एम. डी. की उपाधि."
एक टिप्पणी भेजें