बिजली कटौती से तुमसर शहर एंव तालुका के लोग बेहद परेशान.
शनिवार, 6 जून 2026
Comment
• महावितरण की कार्यप्रणाली से रोष.तालुका के नागरिकों ने दि आदोंलन की चेतावनी.
दिगंबर देशभ्रतार
"साप्ताहिक जनता की आवाज"
तुमसर :- तुमसर शहर एंव पुरे तालुका मे भीषण गर्मी तुफान का ताडंव व एक ओर सूरज आग उगल रहा है, तापमान 45 :5 डिग्री के पास पंहुचा है, वही महावितरण कंपनी द्वारा कुछ दिनों से तुमसर शहर एंव परिसर में 4 -5 घंटे बिजली कटौती कर लोगो पर अन्याय किया जा रहा है इस भीषण गर्मी के कारण छोटे बच्चों और बुजुर्ग लोगों को काफी परेशानी हो रही है, क्षेत्र के जनप्रतिनिधी इस पर ध्यान दिए बिना अनदेखा कर रहे हैं. अभी, महावितरण लोगों को यह कहकर बहुत परेशानी दे रहा है कि, बिल न भरने पर कस्टमर के घर जाकर बिल भरो, लेकिन कस्टमर को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल रही हैं, बल्कि शहर में कस्टमर की परेशानियां बढ़ा रहे हैं, पिछले कुछ दिनों से तुमसर शहर एंव तालुका में बिजली सप्लाई में रुकावट का दौर चल रहा है, बिना किसी वजह के पूरी रात और कभी-कभी तो दिन में 5 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई में रुकावट आ रही है,
इससे नागरिकों के काम में रुकावट आ रही है और घर की महिलाएं भी इससे प्रभावित हो रही हैं, लेकिन महाराष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अधिकारी इसे नज़रअंदाज़ कर रहे हैं और फिर से बिजली सप्लाई जारी रखे हुए हैं, इतना ही नहीं, तुमसर शहर एंव तालुका के इलाके में आज हर घंटे दस से पंद्रह हज़ार नागरिक बिजली कटौती से परेशान हैं,, इससे घर के छोटे बच्चों और बुजुर्ग नागरिकों को ज़्यादा परेशानी हो रही है. यदि बिजली सप्लाई में रुकावट जारी रही तो नागरिकों को कहीं न कहीं सड़कों पर उतरना पड़ेगा, नागरिकों ने यह भी बताया गया कि खापाटोली इलाके में ष्ठक्क के नाम पर एक घंटे तक बिजली बंद रखी गई, जिससे नागरिक स्श्वङ्क से बहुत नाराज़ हैं और अब नागरिकों के सड़कों पर उतरकर विरोध करने की स्थिति बन रही है.तालुका क्षेत्रके नागरिकोनें आंदोलन कि चेतावनी दि हे.
0 Response to "बिजली कटौती से तुमसर शहर एंव तालुका के लोग बेहद परेशान."
एक टिप्पणी भेजें