केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का स्थीपा संवैधानिक लोकतंत्र और युवा शक्ति की जीत... गोपाल ऋषिकर भारती.
शनिवार, 25 जुलाई 2026
Comment
संजीव भांबोरे
"साप्ताहिक जनता की आवाज"
दिल्ली :- राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत ,अखिल भारतीय ओ बी सी बहुजन महासंघ ,अखिल तेली समाज महासंघ ओ बी सी जनमोर्चा द्वारा विगत 27/06/2026 को दिल्ली जंतर मंतर पर धरना देकर तथा कॉकरोच जनता पार्टी के शिक्षा सुधार आंदोलन को अपना समर्थन देकर चलाए जाने वाले बृहद जनांदोलन के परिणाम आने लगे हैं।इस आंदोलन में सबसे महत्वपूर्ण मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री का स्थीपा आज दिनांक 25/07/2026 को होना संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती ने कहा कि यह भारत देश के संवैधानिक लोकतंत्र और भारत के युवा शक्ति की जीत है ।उन्होंने आगे कहा कि देश के लोकतंत्र को बंधक बनाकर गांधीजी के हत्यारे पाखंडी गोंडसेवादी तत्व देश की सत्ता को तानाशाही से चलाना चाहने वाली ताकतों को अब समझ लेना होगा कि भाजपा की सरकार भी भारत देश के संविधान की शपथ लेकर बनी हुई है।जो देशद्रोही लोग भारत के संवैधानिक मूल्यों को मजाक बनाकर गुंडागर्दी से चलाने की साजिश करेंगे उनको समग्र समाज के आक्रोश आंदोलन द्वारा बहिष्कृत होना पड़ेगा।समय के रहते प्रधान मंत्री मोदी जी और उनकी संविधानवादी टीम के मंत्रियों में जे पी नड्डा और जितेंद्र सिंह को धन्यवाद दिया।साथ ही इस आंदोलन के अहम किरदारों में लद्दाख के वैज्ञानिक एवं सोनम वांगचुक,काक्रोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ,सौरभ दास, ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा,कु अंजली एवं उनकी टीम ,अखिल भारतीय ओ बी सी बहुजन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ खुशाल बोबचे,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणेश भाऊ पारधी, राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय महासचिव डॉ एड रमेश पिसे,वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ छबिलाल रात्रे ,ओ बी सी विंग के राष्ट्रीय संयोजक डॉ आई डी आशिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनिल नागबौद्ध ,केंद्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रमुख रोहतास कंवर,केंद्रीय महिला सचिव वर्षा कहार,प्रमुख रूप से भारत भर में आंदोलन को विस्तार करने में जुटे रहे।
राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत द्वारा जंतर मंतर पर काक्रोच जनता पार्टी द्वारा चल रहे अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन को दिनांक 27/06/2026 को उक्त नेताओं द्वारा स्टेज पर जाकर समर्थन देने और राष्ट्रीय प्रेस में बड़े कवरेज मिलने के पश्चात ही काक्रोच आंदोलन को देश की बड़ी पार्टियों और जानी मानी हस्तियों द्वारा समर्थन की झड़ी सी लगना शुरुवातन होने लगी अब मेहनत के परिणाम भी आने लगे ।संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती ने आगे कहा कि हमारा मोर्चा भाजपा की सरकार को हटाने नहीं बल्कि भारत के संविधान के अनुसार चलाने के लिए आंदोलन पर विश्वास करता है इसीलिए हम सत्ता और जनता के बीच पुल का काम करते हैं तथा इस महा आंदोलन को सफल बनाने में देश की युवा और जागरूक जनता के त्याग और कुछ छात्रों के बलिदान को नमन करते हुए शुक्रिया अदा करते है।
0 Response to "केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का स्थीपा संवैधानिक लोकतंत्र और युवा शक्ति की जीत... गोपाल ऋषिकर भारती."
एक टिप्पणी भेजें