शाळा प्रवेशोत्सव एवं प्रथम दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न.
रविवार, 5 जुलाई 2026
Comment
हर्षवर्धन देशभ्रतार
"साप्ताहिक जनता की आवाज"
तुमसर :- सरस्वती शिशु मंदिर हिंदी पाठशाला, तुमसर में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर शाळा प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी संकेत किशोर गजभिये ने की। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में प्रदीप राऊत, रमेश निखाडे (सचिव, मानव विकास समिति), प्राचार्य पटले सर, घरडे मैडम, ठाकरे सर, परतिके सर, गिरी मैडम तथा बनकर सर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद बनकर सर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों का पुष्प एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही सभी बच्चों को नई पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शिक्षकगण, कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और आनंद का वातावरण देखने को मिला।
0 Response to "शाळा प्रवेशोत्सव एवं प्रथम दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न."
एक टिप्पणी भेजें