मॉइल खदान में मैंगनीज चोरी का बड़ा भंडाफोड़
रविवार, 20 सितंबर 2026
Comment
• 5 महिलाएं रंगे हाथों गिरफ्तार, 82,500 का माल जब्त !.
सुनील जयस्वाल
साप्ताहिक "जनता की आवाज"
तुमसर :- गोबरवाही पुलिस थानांतर्गत आने वाली प्रसिद्ध चिखला मॉयल खदान के अति-संवेदनशील एवं प्रतिबंधित क्षेत्र से अवैध रूप से मैंगनीज अयस्क (काला पत्थर) चुराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मॉयल की सतर्क सुरक्षा टीम ने मौका-ए-वारदात से 5 महिलाओं को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मैंगनीज जब्त कर मामला दर्ज किया है।
मॉयल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रकाश परसराम गाडगे (59) अपने अधीनस्थ सुरक्षाकर्मियों के साथ मौजा चिखला माइंस परिसर स्थित 100 लेवल डंप प्रतिबंधित क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ महिलाएं सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से मैंगनीज एकत्र कर बोरियों में भर रही थीं। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत घेराबंदी कर मौके से पांचों.
महिलाओं को धर दबोचा।
सुरक्षा टीम की ओर से की गई तलाशी में आरोपियों के कब्जे से पीले रंग की 55 सीमेंट की बोरियां (चुंगड़ी) बरामद की गईं। इन बोरियों में कुल 2750 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला मैंगनीज अयस्क भरा हुआ था। बाजार में 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से जब्त किए गए मैंगनीज का कुल मूल्य 82,500 रुपये आंका गया है।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिखला निवासी भुमेश्वरी रवि सोंबरे (40), कविता विजय सोंबरे (39), पुष्पा राजेंद्र सोंबरे (40), विजया मानिक सोंबरे (45) तथा नितु राजकुमार गोंडगे (35) के रूप में हुई है
0 Response to "मॉइल खदान में मैंगनीज चोरी का बड़ा भंडाफोड़"
एक टिप्पणी भेजें