40% दिव्यांगता पर जन्म से मिलेगी पेन्शन. - केन्द्र सरकार का एलान.
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
Comment
• जिसमें दिव्यांगजन जन्म से ही 40 प्रतिशत तक की दिव्यांगता पर पेंशन के हकदार होंगे। अभी यह पेंशन 18 वर्ष की आयु से अधिक और जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत तक होती है, उन्हें ही मिलती है। इसके अतिरिक्त इन्हें मिलने वाली पेंशन राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।
साप्ताहिक "जनता की आवाज"
न्यूज नेटवर्क
दिल्ली/नागपूर :- दिव्यांगजन, वृद्ध व विधवा सहित समाज के पिछड़े और वंचित वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनसीएपी) को अगले पांच सालों तक यानी 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। साथ ही दिव्यांगजनों को बड़ी राहत देते हुए उनसे जुड़ी पेंशन स्कीम का दायरा भी बढ़ा दिया है।
जिसमें दिव्यांगजन जन्म से ही 40 प्रतिशत तक की दिव्यांगता पर पेंशन के हकदार होंगे। अभी यह पेंशन 18 वर्ष की आयु से अधिक और जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत तक होती है, उन्हें ही मिलती है। इसके अतिरिक्त इन्हें मिलने वाली पेंशन राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।
दिव्यांगजन, वृद्ध व विधवा सहित समाज के पिछड़े और वंचित वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनसीएपी) को अगले पांच सालों तक यानी 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। साथ ही दिव्यांगजनों को बड़ी राहत देते हुए उनसे जुड़ी पेंशन स्कीम का दायरा भी बढ़ा दिया है।
जिसमें दिव्यांगजन जन्म से ही 40 प्रतिशत तक की दिव्यांगता पर पेंशन के हकदार होंगे। अभी यह पेंशन 18 वर्ष की आयु से अधिक और जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत तक होती है, उन्हें ही मिलती है। इसके अतिरिक्त इन्हें मिलने वाली पेंशन राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।
इसके तहत मौजूदा समय में संचालित राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम का नाम अब बदलकर प्रधानमंत्री सामाजिक सहायता योजना होगा। वहीं इस कार्यक्रम के तहत संचालित दिव्यांजन, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन योजना से इंदिरा गांधी का नाम हटाकर अब प्रधानमंत्री के नाम पर कर दिया है।
इस दौरान दिव्यांगजनों से जुड़ी योजना को छोड़ दें तो वृद्धजनों, विधवाओं व पारिवारिक लाभ योजनाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह सभी अपने मौजूदा स्वरूप में ही जारी रहेगी।
केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव में कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम पर अगले पांच सालों में कुल 53428 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं इसका लाभदेश के 3.20 करोड़ लोगों को मिलेगा।
इनमें करीब 2.21 करोड़ वृद्धजन, 27 लाख दिव्यांगजन, 67 लाख विधवा और 3.59 लाख सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग शामिल है।
इसके साथ ही दिव्यांगजनों की पेंशन में बढ़ोतरी की गई है। जिसमें अब 0-79 आयु वर्ग को 375 रुपए और 80 व उससे अधिक आयु वर्ग को 625 रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलेगी।
0 Response to "40% दिव्यांगता पर जन्म से मिलेगी पेन्शन. - केन्द्र सरकार का एलान."
एक टिप्पणी भेजें