मंगरली के जंगल में फिर नजर आया काला तेंदुआ..
शनिवार, 14 नवंबर 2026
Comment
• वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल चिचोली के जंगल में भी दिखने का दावा.
• वन विभाग ने नागरिकों से किया सतर्कता का आह्वान एक वर्ष में दूसरी बार नजर आया काला तेंदुआ.
साप्ताहिक"जनता की आवाज"
संवाददाता |
तुमसर/भंडारा :- भंडारा जिले के जंगलों में दुर्लभ वन्यजीवों की मौजूदगी एक बार फिर चर्चा में है। तुमसर तहसील के मंगरली जंगल में दुर्लभ काला तेंदुआ (ब्लैक लेपर्ड) दिखाई दिया है। 12 नवंबर को उसके नजर आने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद वन्यजीव प्रेमियों में उत्सुकता बढ़ गई है। करीब एक साल के अंतराल के बाद इस क्षेत्र में काले तेंदुए की मौजूदगी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मंगरली वनक्षेत्र में 12 नवंबर को काला
तेंदुआ दिखाई दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद वन्यजीव प्रेमियों में चर्चा शुरू हो गई है। वहीं, एक स्थानीय व्यक्ति
ने 6 नवंबर को चिचोली के जंगल में भी इसी काले तेंदुए को देखने का दावा किया है। इससे क्षेत्र में उसके विचरण की संभावनाओं को लेकर
उत्सुकता बढ़ गई है। भंडारा जिला जैव विविधता की दृष्टि से समृद्ध है। यहां बाघ, तेंदुए, भालू सहित कई वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास है। हालांकि, काला तेंदुआ दुर्लभ होने के कारण उसके दर्शन विशेष महत्व रखते हैं। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने संबंधित जंगल क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। जंगल से सटे गांवों में पालतू पशुओं के शिकार की घटनाओं से नागरिकों में चिंता है। वहीं, धान कटाई का मौसम शुरू होने से किसानों और खेत मजदूरों की सुरक्षा का सवाल भी महत्वपूर्ण
मोगरकसा क्षेत्र से जिले के जंगलों में आते हैं तेंदुए,पेंच के मोगरकसा क्षेत्र में
काले तेंदुए पाए जाते हैं। कई बार वहां से तेंदुए जिले के जंगलों की सीमा में प्रवेश करते हैं। ऐसे में नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कृषि कार्य के दौरान भी सतर्क रहें।
प्रवीण लेले, वन परिक्षेत्र
अधिकारी, कांद्री
हो गया है। आने वाले समय में मक्का और गन्ने की घनी फसलों में वन्यजीवों को आश्रय मिलने से खेतों में उनकी हलचल बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
0 Response to "मंगरली के जंगल में फिर नजर आया काला तेंदुआ.."
एक टिप्पणी भेजें