-->
मिनी ट्रक पेड पे टकराने से ,एक महिला की मौत, २१ घायल.

मिनी ट्रक पेड पे टकराने से ,एक महिला की मौत, २१ घायल.


 नरेंद्र मेश्राम 
"साप्ताहिक जनता की आवाज"

भंडारा :- लाखनी तालुका के मसलमेटालाखोरी जंक्शन पर शुक्रवार सुबह महिला मज़दूरों से भरा एक मिनी मालवाहक वाहन भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया। यह वाहन, जो किन्ही/एकोड़ी से शाहपुर जवाहरनगर में वृक्षारोपण कार्य के लिए जा रहा था, अचानक सड़क पर आए एक बच्चे को बचाने के चक्कर में नियंत्रण खो बैठा और एक पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में एक महिला, सैत्रा नेवारे (उम्र ५०, निवासी किन्ही) की मृत्यु हो गई, जबकि २१ महिला मज़दूर घायल हो गई।

दुर्घटना में आठ महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गईं और उन्हें तुरंत भंडारा के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रुप से घायलों में छत्रपति बोरकर (४०), जोत्सना सोनवाने (३६), वंदना सोनवाने (३४), प्रमिला शेंडे (४०), रत्नमाला बोरकर (३५), वैशाली सोनवाने (३७), रामकला नेवारे (३०) और प्रमिला

बच्चे को बचाने की कोशिश में वाहन पेड़ से टकराया

सड़क पर आए बच्चे को बचाने के लिए ड्राइवरने तुरंत निर्णय लिया, लेकिन इससे गाड़ी नियंत्रण खो बैठी और यह हादसा हो गया। हादसे के बाद स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायलों को भंडारा रेफर कर दिया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और बागानों में काम के लिए जा रहे मजदूरों की सुरक्षा का मुद्दा फिर से उठ खडा हुआ है।

गेडाम (४२) शामिल हैं। शेष पांच घायल महिलाओं का लाखनी के ग्रामीण अस्पताल

में इलाज चल रहा है, जबकि एक महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

0 Response to "मिनी ट्रक पेड पे टकराने से ,एक महिला की मौत, २१ घायल."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article