-->
रांची में धूमधाम से मनेगा पीएम नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन - केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ.

रांची में धूमधाम से मनेगा पीएम नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन - केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ.



 • केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन 17 सितंबर 2025 को रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा.

• और जन्म दिनपर हवन अनुष्ठान का कार्यक्रम होगा. काफी संख्या में लोगों को सम्मानित किया जाएगा. 

• रांची के जवाहर नगर में नमो पार्क का शुभारंभ होगा. रक्तदान शिविर के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा.

"साप्ताहिक जनता की आवाज"
 न्यूज नेटवर्क
 
रांची/नागपूर :- केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन (17 सितंबर) रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा. हवन अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. काफी संख्या में लोगों को सम्मानित किया जाएगा.

 रांची के जवाहर नगर में नमो पार्क का शुभारंभ किया जाएगा. इस पत्रकार वार्ता में रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू और रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो प्रमुख रूप से मौजूद थे.

रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा.

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि इस मौके पर 75 स्वच्छता दूतों, 75 पैरामेडिकल स्टाफ, 75 नर्स, 75 किसान, 75 साहित्यकार, 75 सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, 75 व्होकल फार लोकल दूत, 75 खिलाड़ी, 75 भूतपूर्व सैनिक, 75 कलाकार, 75 शिक्षक सहित समाज की सेवा कर रहे ऐसे अलग-अलग क्षेत्रों के 75 लोगों को सम्मानित किया जाएगा.
 काजू बागान स्थित सांसद के आवास परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा. इसी दिन स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा. नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी.

संजय सेठने बताया की,सोलर लाइट का होगा शुभारंभ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रांची लोकसभा क्षेत्र में 3000 सोलर लाइट का शुभारंभ किया जाएगा. प्लास्टिक मुक्त भारत की ओर एक कदम के तहत 25000 जूट बैग का वितरण पूरे लोकसभा क्षेत्र में किया जाएगा. रांची लोकसभा क्षेत्र के हर परिवार को फैमीली प्रोटेक्सन लाकबुक भी नि:शुल्क उपलब्ध करायी जाएगी.

 इसका शुभारंभ पीएम के जन्मदिन पर ही होगा. करो योग रहो निरोग के लक्ष्य के साथ Yoga Mat का भी वितरण लोकसभा क्षेत्र में किया जाएगा.

0 Response to "रांची में धूमधाम से मनेगा पीएम नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन - केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article