-->
नांदेड़ शहर को मिले हजूर साहिब का प्रसिद्धि नाम जसपाल सिंह चावला की मांग.

नांदेड़ शहर को मिले हजूर साहिब का प्रसिद्धि नाम जसपाल सिंह चावला की मांग.



"साप्ताहिक जनता की आवाज" 
 वृत्तपत्र प्रतिनिधी 

नांदेड़ :- हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी की 350वीं शहादत तथा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 350वें गुरता गद्दी पर्व के निमित्त महाराष्ट्र राज्य स्तरीय दो दिवसीय तैयारी बैठक का आयोजन हजूर साहिब नांदेड़ स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुआ। बैठक के दौरान एक ऐतिहासिक और भावनात्मक प्रस्ताव इंजीनियर जसपाल सिंह चावला (गोंदिया, महाराष्ट्र) द्वारा गुरु रूप साध संगत की उपस्थिति में रखा गया जैसे नांदेड़ रेलवे स्टेशन का नाम 'हजूर साहिब नांदेड़' किया गया है, वैसे ही सम्पूर्ण नांदेड़ शहर का नाम भी शासकीय रूप से 'हजूर साहिब नांदेड़' किया जाए। इस प्रस्ताव पर संगत ने भरपूर समर्थन व्यक्त किया। बैठक कक्ष बोले सो निहाल सत श्री अकाल ! के जयकारों से गूंज उठा। यह भावना सिर्फ नाम परिवर्तन की नहीं, बल्कि उस आध्यात्मिक पहचान और ऐतिहासिक महत्व को स्वीकारने की है, जिसे नांदेड़ ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की चरणरज से पाया है। इस अवसर पर राज्य समिति के पदाधिकारी, स्थानीय प्रशासन, सिख संगत, विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधन समितियों के प्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे। 'हजूर साहिब नांदेड़ 'न केवल एक स्थान, अपितु आस्था, बलिदान और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। नांदेड़ को यही उसका आधिकारिक नाम मिलना, समय की पुकार है।

0 Response to "नांदेड़ शहर को मिले हजूर साहिब का प्रसिद्धि नाम जसपाल सिंह चावला की मांग."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article