-->
जान्हवी कपूर की प्राइवेट चैट लीक? 'पेड्डी' में अश्लील कैमरा एंगल से थीं परेशान, डायरेक्टर पर चिल्ला पड़े थे राम चरण.

जान्हवी कपूर की प्राइवेट चैट लीक? 'पेड्डी' में अश्लील कैमरा एंगल से थीं परेशान, डायरेक्टर पर चिल्ला पड़े थे राम चरण.

 बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी..
फिल्म 'पेड्डी' में अपने अचियम्मा रोल को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. इसी बीच उनकी कुछ पर्सनल चैट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें उन्होंने फिल्म 'पेद्दी' के सेट का एक बड़ा सच शेयर किया है. गलत कैमरा एंगल्स से लेकर राम चरण के गुस्से तक, इस खबर में वो सबकुछ है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.

 सोशल मीडिया पर इन
दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की कुछ पर्सनल बातचीत के स्क्रीनशॉट जमकर वायरल हो रहे हैं. इन मैसेजेस को लेकर इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है. दावा किया जा रहा है कि जान्हवी कपूर ने अपनी आने वाली साउथ फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग के दौरान कुछ खास सीन्स को फिल्माने पर आपत्ति जताई थी. इसके बाद फिल्म के हीरो राम चरण ने बीच-बचाव किया और जान्हवी का साथ दिया. हालांकि, अभी तक इन वायरल स्क्रीनशॉट्स की सच्चाई की पुष्टि नहीं हो पाई है.

सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर की एक चैट खूब वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी फिल्म के डायरेक्टर के बर्ताव और गलत कैमरा एंगल्स को लेकर काफी परेशान दिख रही हैं. फैंस के बीच घूम रहे इन स्क्रीनशॉट्स में एक्ट्रेस ने अपनी बॉडी को गलत तरीके से दिखाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने चैट में लिखा, 'मैंने उन्हें साफ मना कर दिया था कि मेरी चेस्ट और कमर के शॉट्स नहीं लिए जाएंगे'. जान्हवी की इस बात से साफ पता चलता है कि वे सेट पर कुछ सीन्स की शूटिंग को लेकर बिल्कुल भी कम्फर्टेबल नहीं थीं.

0 Response to "जान्हवी कपूर की प्राइवेट चैट लीक? 'पेड्डी' में अश्लील कैमरा एंगल से थीं परेशान, डायरेक्टर पर चिल्ला पड़े थे राम चरण."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article