-->
पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, मंदिर मार्ग थाने पहुंची सोनिया गांधी.

पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, मंदिर मार्ग थाने पहुंची सोनिया गांधी.



"साप्ताहिक जनता की आवाज" 
           न्यूज नेटवर्क
 
दिल्ली :- लोकसभा में विपक्ष के सदस्य और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी छत्रसाल स्टेडियम से रवाना हुए। दिल्ली पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया है। लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे और दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कुछ विपक्षी नेताओं को कुछ देर पहले छत्रसाल स्टेडियम लाया गया।
सोनिया गांधी पहुंची मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन, प्रियंका हिरासत में

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचीं। लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे और दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कुछ विपक्षी नेताओं को कुछ देर पहले पुलिस स्टेशन लाया गया। संभावना जताई जा रही है कि प्रियंका गांधी को इसी पुलिस स्टेशन में लाया गया है।

विपक्षी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

विपक्ष के नेताओं और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं को ले जा रही एक बस छत्रसाल स्टेडियम पहुंची। लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इन नेताओं को हिरासत में ले लिया था।

0 Response to "पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, मंदिर मार्ग थाने पहुंची सोनिया गांधी."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article