-->
कामठी का नाम रोशन!..

कामठी का नाम रोशन!..


• पिता-पुत्र ने एक साथ हासिल की 'पीएचडी' की उपाधि.

 • फुलझेले परिवार ने रचा इतिहास उपसंपादक महाराष्ट्र 

               प्रदीप कडबे.
"साप्ताहिक जनता की आवाज का"

​कामठी :- शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में कामठी शहर ने एक नया इतिहास रचा है। कामठी निवासी समाज सेवी प्रदीप शांतारामजी फुलझेले और उनके सुपुत्र राजदीप प्रदीप फुलझेले ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और शोध करते हुए 'डॉक्टरेट' (Ph.D.) की उपाधि हासिल की है। पिता-पुत्र की इस दोहरी उपलब्धि से पूरे कामठी शहर में हर्ष और गर्व का माहौल है।

​समाजसेवा में अतुलनीय योगदान के लिए पिता को डॉक्टरेट (Dr. P. S. Fulzele)

​क्रांतिकारी संत कबीर वाचनालय समिति के अध्यक्ष एवं कई सामाजिक संगठनों में सक्रिय प्रदीप शांतारामजी फुलझेले को समाजकार्य (Social Work) के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 'लुईसियाना रिसर्च यूनिवर्सिटी' (USA) द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। पुणे में १९ जुलाई २०२६ को आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया, जिसके बाद से उनके नाम के आगे आधिकारिक रूप से 'डॉक्टर' (Dr.) जुड़ गया है।

​भूगर्भशास्त्र (Geology) में बेटे ने फहराया सफलता का परचम (Dr. Rajdeep P. Fulzele)

​वहीं उनके सुपुत्र राजदीप प्रदीप फुलझेले ने स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के 'स्कूल ऑफ अर्थ साइंसेस' से भूगर्भशास्त्र विषय में अपनी पीएचडी (Ph.D.) पूर्ण की। दिनांक ११ जुलाई २०२६ को उनकी मौखिक परीक्षा (Viva-Voce) सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

उनके शोध का विषय "Assessment of Hydrochemical quality of groundwater around Ballarpur Industries Limited (BILT), Chandrapur District, Maharashtra" था। डॉ. राजदीप ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शोध मार्गदर्शक डॉ. हरी एस. पटोदे एवं अपने परिवार को दिया है।

​शुभचिंतकों ने दी बधाई..

​पिता-पुत्र की इस बड़ी सफलता पर माता श्रीमती राजश्री फुलझेले, मौसा अविनाश उरकुडे, मौसी संध्या उरकुडे, कोनिका फुलझेले, शीतल फुलझेले, वैशाली फुलझेले, कृपसागर बोरकर, ज्योति बोरकर तथा कामठी के समस्त नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने डॉ. प्रदीप फुलझेले और डॉ. राजदीप फुलझेले को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

0 Response to "कामठी का नाम रोशन!.."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article