-->
अड्याळ के सरपंच अयोग्य घोषित..

अड्याळ के सरपंच अयोग्य घोषित..

• अड्याळ निवाशी चिंतामन वाघमारे ने, अपर जिलाधिकारी को की थी शिकायत.

      युगांतर बारसागडे
 "साप्ताहिक जनता की आवाज"

भंडारा/साकोली :- पवनी तहसील के अड्याल ग्राम पंचायत के सरपंच शिवशंकर शेंगोजी मुंगाटे को दोषी ठहराते हुए सदस्य पद के लिए अयोग्य घोषित किया गया है. अपर जिलाधिकारी, भंडारा की अदालत में मामले की सुनवाई के बाद फैसला सुनाया गया. निर्णय के बाद उनका सरपंच पद रिक्त हो गया है. उल्लेखनीय है कि अड्याल निवासी चिंतामण शेषराव वाघमारे ने 20 मई 2025 को इस संबंध में शिकायत आवेदन दाखिल किया था. मामले की सुनवाई अपर जिलाधिकारी राजेंद्रकुमार जाधव की अदालत में हुई. सुनवाई पूरी होने के बाद मुंगाटे को ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए अयोग्य घोषित करने का निर्णय दिया गया. शिवशंकर मुंगाटे ने कहा कि अपर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए अयोग्यता के निर्णय के खिलाफ वे आयुक्त के समक्ष स्थगन (स्टे) की मांग को लेकर जाएंगे.

0 Response to "अड्याळ के सरपंच अयोग्य घोषित.."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article