जी.ई.एस. सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों का किया सम्मान |
रविवार, 6 सितंबर 2026
Comment
• गोंदिया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकुमार पटले की गरिमामयी उपस्थिति, गुरुजनों के योगदान को किया नमन |
युगांतर बारसागडे
"साप्ताहिक जनता की आवाज"
संवाददाता |
गोंदिया :- जनहित । गोंदिया: 5 सितंबर शिक्षक दिवस के विशेष अवसर पर जी.ई.एस. सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ, जिला गोंदिया द्वारा शिक्षक दिवस समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राजकुमार पटले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान प्रकट किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुरुजनों के ज्ञान, संस्कार और समाज निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को
स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य का निर्माण भी करते हैं। इसलिए शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा, शिक्षा के महत्व तथा समाज में शिक्षकों की भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया.
0 Response to "जी.ई.एस. सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों का किया सम्मान |"
एक टिप्पणी भेजें