मामला जांभुलघाट आश्रमशाला में 82 विद्यार्थियों के सिर पर ट्रिमर चलाने का?.
बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
Comment
• बच्चों की शिकायत को किया था नजरअंदाज अधीक्षक के साथ हेडमास्टर निलंबित.
• बच्चों के पास मिला मोबाइल, नियमों का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान.
युगांतर बारसागडे
साप्ताहिक "जनता की आवाज"
संवाददाता |
चिमुर :- जांभुल घाट स्थित शासकीय माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक आश्रमशाला में विद्यार्थियों की इच्छा के विरुद्ध आधे-अधूरे बाल काटने के मामले में आदिवासी विकास विभाग ने मुख्याध्यापक प्रशांत गिरी और अधीक्षक प्रशांत आत्राम को निलंबित किया है। नागपुर की अपर आयुक्त आयुषी सिंह के आदेश सोमवार रात करीब 10 बजे प्राप्त होने के बाद मंगलवार को दोनों अधिकारियों को निलंबन आदेश सौंपे गए।
3 अक्टूबर को आश्रमशाला के 82 विद्यार्थियों के बाल छोटे करने के उद्देश्य से उनकी इच्छा के विरुद्ध आधे-अधूरे काटे गए थे। शुरुआत में कुछ विद्यार्थियों के बाल आधे काटकर उन्हें छोड़ दिया गया, जबकि शेष कटिंग देर रात तक किए जाने का उल्लेख जांच में है। घटना के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में नाराजगी थी। मामले में चार विद्यार्थियों ने मुख्याध्यापक प्रशांत गिरी से शिकायत की थी। विभागीय जांच में शिकायत पर अपेक्षित गंभीरता से कार्रवाई नहीं करने की बात सामने आई। इसी आधार.
पर मुख्याध्यापक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई।
मोबाइल के इस्तेमाल की अनुमति नहीं, फिर भी उपयोग जांच के दौरान आश्रमशाला में विद्यार्थियों को मोबाइल इस्तेमाल की अनुमति नहीं होने के बावजूद मोबाइल उपयोग किए जाने की जानकारी भी सामने आई। इसकी जानकारी स्कूल प्रशासन को नहीं होने से निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे।
प्रकल्प अधिकारी, चिमूर की रिपोर्ट के आधार पर मुख्याध्यापक प्रशांत गिरी के खिलाफ महाराष्ट्र नागरी सेवा (वर्तणूक)
आदेश मिलते ही दोनों को दिए निलंबन के आदेश.
अपर आयुक्त आयुषी सिंह का निलंबन आदेश सोमवार रात करीब 10 बजे प्राप्त हुआ। इसके बाद मंगलवार को मुख्याध्यापक प्रशांत गिरी और अधीक्षक प्रशांत आत्राम को आश्रमशाला में निलंबन आदेश सौंप दिए गए।
जागृति कुमरे,
. प्रकल्प अधिकारी,
आदिवासी एकात्मिक प्रकल्प, चिमूर
विद्यार्थियों का किया समुपदेशन.
घटना के बाद विद्यार्थियों में डर और मानसिक तनाव का माहौल होने से विशेषज्ञ समुपदेशकों के माध्यम से विद्यार्थियों का समुपदेशन किया गया। पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का नियमित समुपदेशन करने की व्यवस्था भी की जाएगी।
नियमों के तहत प्राथमिक रूप से दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
बच्चों की शिकायत...
इसके बाद महाराष्ट्र नागरी सेवा (अनुशासन व अपील) नियमों के तहत निलंबन आदेश जारी किया गया। निलंबन अवधि में गिरी का मुख्यालय शासकीय माध्यमिक आश्रमशाला, कोठी, भामरागढ़ प्रकल्प तथा प्रशांत आत्राम का मुख्यालय शासकीय आश्रमशाला, रूपापेठ, चंद्रपुर प्रकल्प निर्धारित किया गया है। बाल काटने की घटना के साथ अब विद्यार्थियों की शिकायतों पर कार्रवाई और आश्रमशाला की निगरानी व्यवस्था भी प्रशासन के सवालों के घेरे में आ गई है।
0 Response to "मामला जांभुलघाट आश्रमशाला में 82 विद्यार्थियों के सिर पर ट्रिमर चलाने का?."
एक टिप्पणी भेजें