मोटर पंप चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़.
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Comment
• तिन आरोपी गिरप्तार,मामला दर्ज...
सुनिल जायस्वाल
साप्ताहिक "जनता की आवाज"
तुमसर/गर्रा बघेडा :- गोबरवाही पुलिस थाना क्षेत्र में कृषि कार्य से जुड़ी मोटर पंप, ट्रैक्टर की बैटरियां और तांबे के तार चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से कुल 24 हजार 500 रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया गया है.
गोबरवाही पुलिस ने राहुल लालचंद नागपुरे (21), हर्षद कुमार संजय नागपुरे (18) और रामप्रसाद लेकचंद नागपुरे (28), तीनों निवासी आष्टी (तहसील तुमसर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की. कड़ाई से
पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की बात कबूल की. पुलिस ने आरोपियों के पास से 3,000 रुपये मूल्य का एक मोटर पंप, 16,000 रुपये मूल्य की दो ट्रैक्टर बैटरियां तथा लगभग 5,500 रुपये मूल्य का पांच किलोग्राम तांबा जब्त किया है. गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें दो दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है. मामले की आगे की जांच गोबरवाही पुलिस कर रही है.
0 Response to "मोटर पंप चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़."
एक टिप्पणी भेजें