-->
सूखा प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता दें..

सूखा प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता दें..


• भाजपा के आशीष कुकड़े ने उठाई मांग.

       सुनिल जायस्वाल 
साप्ताहिक"जनता की आवाज" 

तुमसर :- राज्य में सूखे की स्थिति को देखते हुए सूखा प्रभावित क्षेत्रों के सभी किसानों को बिना किसी शर्त तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग भाजपा पदाधिकारी एड. आशीष कुकड़े ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की है.
.       मुख्यमंत्री कीसानो को मुवाजा घोषणा करते हुये.

 उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घोषित प्रारंभिक सहायता का लाभ अनेक पात्र किसान अब तक नहीं उठा पाए हैं. राज्य सरकार ने सूखा प्रभावित तहसीलों के किसानों को राहत के तौर पर 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. कुछ किसानों को इसका लाभ मिला है, लेकिन साझा जमीन वाले अनेक किसान सभी आवश्यक दस्तावेज, सहमति पत्र एवं किसान आईडी उपलब्ध होने के बावजूद सहायता से वंचित हैं.

इससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है. एड. कुकड़े ने कहा कि कम आय वाले तथा आयकर नहीं भरने वाले नागरिक, जो नियमानुसार आयकर विभाग में शून्य आय का विवरण जमा करते हैं, उन्हें भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

परिवारों के साथ ऐसे किसानों एवं अन्याय नहीं होना चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग की है कि राज्य के सभी पात्र किसानों को जमीन के स्वामित्व के आधार पर बिना किसी अतिरिक्त शर्त के तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए. ऑनलाइन पंजीयन एवं सरकारी रिकॉर्ड के आधार पर किसानों को राहत देने की प्रक्रिया सरल बनाई जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान सहायता से वंचित न रहे. इसके अलावा, सरकार द्वारा बंद किए गए राशन कार्डों को पुनः शुरू करने की मांग भी की गई है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को राशन का लाभ मिल सके.

0 Response to "सूखा प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता दें.."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article