बावनथड़ी और चांदपुर से रबी के लिए परेशानी नहीं मिलेगा पानी, किसानों की बढ़ी.
बुधवार, 25 नवंबर 2026
Comment
• प्रशासन किसानों को दे रहा 90 दिन में तैयार होने वाली फसलें लगाने की सलाह गांवों की जलापूर्ति योजनाएं तैयार नहीं होने पर विधायक कारेमोरे ने जताई नाराजगी.
दिगंबर देशभ्रतार
संवाददाता.
साप्ताहिक "जनता की आवाज"
भंडारा/तुमसर :- जिले में सूखे के हालात और जलाशयों में अपर्याप्त जल भंडार के कारण इस साल रबी फसलों के लिए बावनथड़ी परियोजना और चांदपुर जलाशय से सिंचाई का पानी नहीं मिलेगा।
ऐसे में किसानों के सामने रबी सीजन की फसलों का नियोजन करने की चुनौती खड़ी हो गई है। कृषि विभाग ने कुओं पर निर्भर किसानों को भी 120 दिन में तैयार होने वाली फसलों के बजाय 90 दिन में तैयार होने वाली फसलों की बुआई करने की सलाह दी है। जिले में सूखे के हालात और जलसंकट से निपटने के लिए जलस्रोतों का संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और गांव स्तर पर उपाययोजनाओं को लेकर सोमवार, 23 नवंबर को तुमसर तहसील कार्यालय में विशेष जनसंवाद बैठक हुई।
राज्य शासन के राजस्व व वन विभाग के तहत तहसील कार्यालय और पंचायत समिति के संयुक्त तत्वावधान दो दिन में गांव स्तर पर नियोजन के निर्देश के विभिन्न सरकारी विभागों को ग्राम समन्वय में गांववार आवश्यक कार्यों का नियोजन करने और इसके बाद संबंधित प्रस्ताव मंजूरी के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश विधायक तथा तहसील स्तरीय समिति के अध्यक्ष राजू कारेमोरे ने दिए। योजनाओं का लाभ सीधे गांवों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन, ग्राम पंचायत और संबंधित विभागों को समन्वय से काम करने की आवश्यकता भी उन्होंने बताई।
में आयोजित इस बैठक में विधायक राजू कारेमोरे ने विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में बताया कि बावनथड़ी परियोजना और चांदपुर जलाशय में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने से रबी फसलों को सिंचाई के लिए पानी देना संभव नहीं होगा। ऐसे में किसानों को उपलब्ध पानी का किफायती उपयोग करना चाहिए।
0 Response to "बावनथड़ी और चांदपुर से रबी के लिए परेशानी नहीं मिलेगा पानी, किसानों की बढ़ी."
एक टिप्पणी भेजें